भगवा रंग में रंगा नजर आया ABVP का अजमेर जिला सम्मेलन

अजमेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अजमेरु जिले का छात्र सम्मेलन ‘युवा महाकुंभ’ शुक्रवार को जवाहर रंग मंच में आयोजित किया गया। इससे पहले शहर में युवाओं ने भगवा रंग में रंगी विशाल शोभायात्रा निकाली।

एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री अनिरूद्ध सिंह जोधा ने बताया कि देश भर में जिला छात्र सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। अजमेर सम्मेलन में जिले भर से लगभग 1200 विद्यार्थियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो अनिल शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश प्रगति की तरफ बढ़ रहा है। इसमें युवाओं का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति का विकास ही देश को विश्व में संस्कृत गुरु और विकास के पथ पर अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगा। इसमें शिक्षा, इकोनामी और आर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। हमारे छात्रों में केवल डिग्री पाने की होड नहीं बल्कि ज्ञान सृजन करने की संकल्पना होनी चाहिए। कार्यक्रम की उद्घाटन कर्ता महापौर बृजलता हाड़ा ने महिलाओं के उत्थान के लिए परिषद की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

स्वागत समिति के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वागत भाषण रखा, सचिव नरेश कनोजिया ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रांत कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य जयेश जोशी ने अभाविप 75 वर्ष में परिषद ने देश समाज को क्या दिया विषय पर विस्तार से जानकारी दी। व्यवस्था परिचय राजेंद्र कालस ने करवाया

तीन सत्र में चले कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का संचालन संस्कृति व अरुण सिंह ने किया। दूसरे सत्र का संचालन प्रमोद ने किया, जिसमें विभाग प्रमुख सुभाष ओझा ने पेपर लीक और राजस्थान में शिक्षा की स्थिति पर प्रस्ताव पारित करवाए। अजमेर जिला संयोजक गोविंद शर्मा व धनराज रैगर ने प्रस्तावों का अनुमोदन किया।

तृतीय सत्र में जवाहर रंगमंच के बाहर बनाए गए खुले मंच पर आहूत किया गया। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य आशु राम डूकिया, महानगर मंत्री विकास गोरा, दयानंद सरस्वती विश्व विद्यालय के अध्यक्ष महिपाल गोदारा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के इकाई अध्यक्ष सत्यम राय, राजकीय महाविद्यालय अजमेर की छात्र संघ उपाध्यक्ष भावना भाटी, ब्यावर कालेज छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र रावत आदि ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन उदय सिंह शेखावत व रामदेव ने किया।

इससे पहले परिषद से जुडे छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओत प्रोत नारे लगाते हुए शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में जिले से आए कार्यकर्ताओं ने जोश दिखाया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विभाग संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।

The post भगवा रंग में रंगा नजर आया ABVP का अजमेर जिला सम्मेलन appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-jila-sammelan-at-jawahar-rang-manch-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे