महाशिवरात्रि : पुष्कर में 11 फीट के विशाल शिवलिंग को कराया भस्म स्नान

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के निकट मंदिरों की नगरी तीर्थराज पुष्कर स्थित चित्रकूट धाम पर आज महाशिवरात्रि के मौके पर ग्यारह फीट के विशाल शिवलिंग को भस्म स्नान कराकर भस्म आरती की गई।

देवनगर रोड स्थित चित्रकूट धाम मंदिर पर धाम के अधिष्ठाता एवं संस्थापक संत पाठकजी महाराज ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच में शाम छह बजे भस्म आरती की। यह भस्म आरती उज्जैन के महाकाल मंदिर के तर्ज पर की गई। भस्म आरती के दौरान सभी के लिए दर्शन खुले रहे। मंदिर में प्रतिदिन होने वाले यज्ञ की एकत्र भस्म से ही यह आरती की गई। इससे पहले सुबह सात बजे भक्तों ने अपने हाथों से ग्यारह फीट ऊंचे शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल से जलाभिषेक किया।

उल्लेखनीय है कि यहां ग्यारह फीट शिवलिंग में विराजित हनुमानजी महाराज का भी अनुपम श्रंगार किया गया। पुष्कर के ब्रह्म घाट स्थित मंदिर में 108 शिवलिंगों का भी जलाभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं ने दिनभर भोलेनाथ के दर्शन किए। इनमें कुछ विदेशी मेहमानों ने भी शिरकत की।

श्री अर्द्ध चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर भारी भीड

नया बाजार शिव बाग स्थित प्राचीन मराठा कालीन श्री अर्द्ध चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर आज महाशिवरात्रि पर्व धार्मिक परंपराओं के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर के महंत पंडित श्याम सुंदर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रात्रि जागरण, नयनाभिराम झांकी, सात आरती, पंच पहर पूजा, महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, राजकुमार गर्ग, पंडित अरविंद शुक्ला, त्रिलोक अग्रवाल, प्रवीण कुमार शुक्ला, प्रकाश बंसल, तुषार सिंह यादव सहित बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

इसी तरह अजमेर के दरगाह के निकट पहाड़ पर स्थित प्राचीन झरनेश्वर महादेव मंदिर पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां भी जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक चलता रहा। इसके अलावा शहर के जतोई दरबार पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पंचशील नगर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शहर के विभिन्न छोटे बड़े मंदिरों में भी जमकर पूजा अर्चना हुई जिससे पूरा शहर ही धर्ममय हो गया।

The post महाशिवरात्रि : पुष्कर में 11 फीट के विशाल शिवलिंग को कराया भस्म स्नान appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/mahashivaratri-ashes-bath-to-11-feet-huge-shivling-at-chitrakut-dham-in-pushkar/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे