सनातन धर्म संस्कृति के पालन से ही समाज का कल्याण संभव : धर्मेन्द्र राठौड

अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के पालन से ही समाज का कल्याण संभव है।

राठौड़ आज अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में अखिल विश्व गायत्री परिवार राजस्थान गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित दशम पुष्कर अखंड अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा पदयात्रा शुभारंभ पर धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पुष्कर से बढ़कर पृथ्वी पर कोई दूसरा बड़ा तीर्थ नहीं। यहां आने मात्र से इंसान के जन्म से लेकर वर्तमान तक के पाप नष्ट होते हैं।

इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि गायत्री शक्ति आधुनिक युग में धार्मिक कुरीतियों को दूर कर आमजन को संस्कारित करने का प्रयास कर रही है। हम सभी को सनातन धर्म की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए।

इस मौके पर पुष्कर स्थित चित्रकूट धाम के पाठकजी महाराज, लाडली घर आश्रम के कृष्णानंद महाराज, निर्मल आश्रम के डॉ स्वामी महाराज भी उपस्थित रहे। पदयात्रा को संयुक्त रुप से हरे पत्तों की झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पदयात्रा का समापन 28 जुलाई को होगा।



source https://www.sabguru.com/pradakshina-padyatra-by-akhil-vishwa-gayatri-pariwar-rajasthan-gayatri-shakti-peeth/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज