अजमेर : रायपुर से उठाएं दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने बुद्धपुरा में पकड़ा

बाघसूरी/नसीराबाद। राजस्थान के पाली जिले के रायपुर से दो-तीन दिन पहले चोरी गए दो ट्रेक्टरों को पुलिस ने अजमेर जिले की नसीराबाद तहसील के बुद्धपुरा से बरामद कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर से करीब सात बदमाशों ने एक साथ दो ट्रैक्टरों पर धावा बोलते हुए उठा लिया। वे इनपर अजमेर जिले में मस्ती से घूम रहे थे। दोनों ट्रैक्टरों में जीपीएस सिस्टम लगा होने के कारण ट्रैक्टर मालिक व रायपुर पुलिस रविवार को नसीराबाद उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघसूरी के गांव बुद्धपुरा के पास दोनों ट्रैक्टरों की लोकेशन मिली।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जीपीएस सिस्टम के माध्यम से करीब 4 बजे दोनों सातों बदमाशों सहित दोनों ट्रैक्टरों को जब्त करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस दोनों ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर तथा सातों बदमाशों को पकड़ कर रायपुर ले गई। मौके पर पूछताछ के दौरान पुलिस सातों बदमाशों ने ज्यादा कुछ नहीं उगलवा पाई।
The post अजमेर : रायपुर से उठाएं दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने बुद्धपुरा में पकड़ा appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/ajmer-raipur-police-caught-7-miscreant-with-two-tractors-from-budhpura-village-of-nasirabad/
Comments
Post a Comment