अजमेर : स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पंप पर मनाया HPCL का 47वां स्थापना दिवस

अजमेर। एचपीसीएल का 47वां स्थापना दिवस गुरुवार को जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पंप केक काटकर मनाया गया।

इस मौके पर पंप के पार्टनर राजेश अंबानी ने समस्त स्टाफ तथा ग्राहकों की मौजूदगी में विशेष तौर पर बनाए गए केक को काटा तथा एचपीसीएल की लगातार प्रगति की दिशा में बढने पर पंप पर कार्यरत समस्त स्टाफ को बधाई दी।

कोविड-19 महामारी काल में भी ग्राहकों को बेहतर सेवा देने तथा उनकी सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए उन्होंने पेट्रोल पंप के समस्त स्टाफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर में सबसे पुराना पंप होने का गौरव हा​सिल करने वाले स्वास्तिक पेट्रोल पंप की सफलता के पीछे एचपीसीएल कंपनी की ग्राहक समर्थित नीतियां अहम रही हैं।

इस अवसर पर पंप मैनेजर नरेश सतरावला, शंकर शर्मा, पत्रकार विजय मौर्य, कल का सम्राट न्यूज के संपादक विनोद कुमार, नीता, नीरज, कुणाल टांक, सोनू जैन समेत बडी संख्या में स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

The post अजमेर : स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पंप पर मनाया HPCL का 47वां स्थापना दिवस appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/hpcl-47th-foundation-day-celebration-at-swastik-motors-petrol-pump-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे