अजमेर डेयरी में सरस दूध के दामों में कोई वृद्धि नहीं : रामचंद्र चौधरी

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने स्पष्ट किया है कि सरस दूध की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई हैं।

चौधरी ने आज कहा कि दूध के दाम न तो बढ़ाए है और न ही निकट भविष्य में बढ़ाने का कोई प्रस्ताव है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ संदेशों में कहा जा रहा है कि अजमेर डेयरी ने सरस दूध की ब्रांडों की मूल्य में वृद्धि की है।

चौधरी ने बताया कि डेयरी ने दूध के किसी भी ब्रांड की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है, न ही निकटतम दिनों में दाम बढ़ाए जाने का कोई प्रस्ताव है। उन्होंने अजमेर जिले के उपभोक्ताओं से अपील की कि डेयरी बूथ संचालक यदि सरस दूध की किसी भी ब्रांड पर अधिक राशि की मांग करता है तो उसकी शिकायत तुरंत प्रभाव से डेयरी में की जाए ताकि संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जा सके।

उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं डेयरी मंत्री से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत दो रुपये प्रति लीटर का भुगतान समय पर कराने में सहयोग करें ताकि डेयरी प्रबंधन भी समय पर दुग्ध उत्पादकों को भुगतान कर सकें।

The post अजमेर डेयरी में सरस दूध के दामों में कोई वृद्धि नहीं : रामचंद्र चौधरी appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-dairy-chairman-ramchandra-choudhary-news-3/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे