बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को वृक्षारोपण के माध्यम से रोका जा सकता है : नीरज जैन

अजमेर। राजस्थान में अजमेर नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने कहा है कि तेजी से बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को वृक्षारोपण के माध्यम से रोका जा सकता है।

जैन आज अजमेर के कोटड़ा क्षेत्र के पिंक गार्डन में मदर अर्थ फाउंडेशन की ओर से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में आक्सीजन की कमी ने हम सब को पेड़ों का महत्व समझा दिया है। उन्होंने संदेश दिया कि जब होंगे वृक्ष सुरक्षित, तभी होगा हमारा कल सुरक्षित।

मदर अर्थ फाउंडेशन के ट्रस्टी आशी राजोरिया ने बताया कि आने वाले समय में संस्था एक लाख वृक्ष अजमेर शहर में लगाएगी। उन्होंने बताया कि आज कोटड़ा में 100 पौधे उपमहापौर के हाथों तथा 100 पौधे ज्योति नगर तोपदड़ा में महापौर बृजलता हाडा के सानिध्य में रोपित किए गए है।

The post बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को वृक्षारोपण के माध्यम से रोका जा सकता है : नीरज जैन appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/nagar-nigam-ajmer-deputy-mayor-neeraj-jain-news/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे