अजमेर : स्वर्णिम विजय मशाल वीर चक्र विजेता के घर पहुंची

अजमेर। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के पचास साल पूरे होने पर स्वर्णिम विजय मशाल का आगमन शनिवार को वैशाली नगर में हुआ। होटल आराम पर विधायक वासुदेव देवनानी उपमहापौर नीरज जैन, पार्षद रूबी जैन तथा क्षेत्रवासिायों ने मशाल का जोरदार स्वागत किया।

उपमहापौर जैन ने बताया कि मशाल को रैली के रूप में लेफ़्टिनेंट कर्नल एनडी माथुर के निवास साकेत कॉलोनी बीकानेर स्वीट्स के पास ले ज़ाया गया। 1971 के युद्ध में माथुर की सेवाओं के लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

स्वर्णिम विजय मशाल को कर्नल माथुर को सौंपा गया। लेफ़्टिनेंट कर्नल माथुर ने मशाल के साथ आए कर्नल अंकुर तिवारी को अपने घर की मिट्टी सौंपी जो की दिल्ली ले जाई जाएगी एवं वहां होने वाले समारोह में रखी जाएगी। जहां सेवानिवृत सैनिकों का सम्मान होगा।

स्वर्णिम विजय मशाल शुक्रवार को नसीराबाद छावनी ले जाई गई थी, वहां इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आठ वीर नारियों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में शनिवार को मशाल अजमेर में आई और अजमेर मिलिट्री कंटोनमेंट में 4 वीर नारियों और 5 एक्स सर्विसमैन के बच्चों का सम्मान किया गया। इससे पूर्व 1971 के वीर चक्र विजेता एनडी माथुर का सम्मान किया गया।

The post अजमेर : स्वर्णिम विजय मशाल वीर चक्र विजेता के घर पहुंची appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/victory-flame-swarnim-vijay-mashaal-marking-indias-victory-in-1971-war-reaches-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे