अजमेर : श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर पुष्पांजलि

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां भाजपा शहर इकाई की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अजमेर के सर्किट हाउस के नीचे तलहटी पर बना पंडित दीनदयाल वाटिका पर ही शहर इकाई के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीपदान किया तथा पंद्रह पौधे भी रोपित किए।

इस मौके पर भाजपा के शहर अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाडा ने मुखर्जी को राष्ट्रवादी विचारधारा का महान नेता बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि भाजपा संगठन उन्हीं की प्रेरणा से आज बड़े वटवृक्ष के रूप में स्थापित होकर मजबूत स्थिति में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में महापौर बृजलता हाडा सहित अनेक पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post अजमेर : श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर पुष्पांजलि appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/pushpanjali-by-ajmer-bjp-on-eve-of-shyama-prasad-mukherjee-birthday-anniversary/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे