अजमेर : पिता ने की दो मासूम पुत्रियों की चाकू मारकर हत्या, पत्नी घायल

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के ब्यावर के समीप खरवा में बुधवार को एक व्यक्ति ने आज आपनी दो पुत्रियों की चाकू मारकर हत्या कर दी वहीं पत्नी को घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार ब्यावर के सदर थाना क्षेत्र में बीती रात अजीत उम्र 30 वर्ष एवं उसकी पत्नी कविता के बीच झगडा हो गया था। इसके बाद आज अजीत ने शराब पीकर चाकू से हमला कर पत्नी को घायल कर दिया। इसी दौरान उनकी पांच और सात वर्ष की दो पुत्रियों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया तथा खुद पर भी चाकू से वार किया।

घटना में घायल दो बच्चियों को अजमेर के जवाहरलाल नेंहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। आरोपी तथा उसकी पत्नी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी फिलहाल पुलिस की निगरानी में उपचाररत है तथा उसकी हालत सुधरने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। प्रारंभिक पडताल में यह घटना अवसाद जनित बताई जा रही है।

The post अजमेर : पिता ने की दो मासूम पुत्रियों की चाकू मारकर हत्या, पत्नी घायल appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/father-kills-two-innocent-daughter-with-knife-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे