नसीराबाद में अजमेर देहात बीजेपी की बैठक, प्रदेशाध्यक्ष पूनियां का जोरदार स्वागत
भाजपा अजमेर जिला देहात कार्यसमिति की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के मुख्यआतिथ्य में नसीराबाद स्थित फ्रामजी चौक जीडी टावर में आयोजित हुई।
इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां का नसीराबाद पहुंचने पर शहीद स्मारक चौराहे पर भाजपा मंडल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा व युवा मोर्चा सहित पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां का भव्य स्वागत किया।

बाद में पूनियां को ढोल के साथ जुलूस के रूप में फ्रामजी चौक स्थित जीडी टावर लाया गया। इस मौके पर पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने कोरोना काल में परिश्रम के साथ आमजन के लिए सेवा की है।
इस मौके पर मौजूदा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से मंडल में सक्रियता को लेकर चर्चा करते हुए सभी मंडल पदाधिकारियों से मासिक बैठक करने पर जोर दिया।
केंद्र सरकार की उपलब्धि बताते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा आदि मौजूद रहे।
आंधी में ‘प्रकार’ की तरह घूमा सतीश पूनियां का पोस्टर लगा होर्डिंग
नसीराबाद में रविवार को बारिश हुई। इससे पहले चली आंधी में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के स्वागत में लगा होर्डिंग उनके जाने के बाद उखड़ गया। बस स्टैंड के नजदीक शहीद स्मारक के सामने लगा होर्डिंग एक टांग पर काफी देर तक प्रकार की तरह घूमकर कोन काटता रहा लेकिन किसी कार्यकर्ता ने इसकी सुध नहीं ली।
The post नसीराबाद में अजमेर देहात बीजेपी की बैठक, प्रदेशाध्यक्ष पूनियां का जोरदार स्वागत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/ajmer-dehat-bjp-executive-meeting-in-nasirabad-warm-welcome-to-state-president-satish-poonia/
Comments
Post a Comment