अजमेर के रूपनगढ में पेट्रोल पंप पर लूट, तीन आरोपी अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के रुपनगढ़ कस्बे के किशनगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप को लूटने की वारदात में पुलिस ने आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने बताया कि बीती रात भंवर पेट्रोल पंप पर पिस्तौल तानकर चालीस हजार रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने पंजाब मूल के तीन आरोपियों को एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 17 हजार 300 रुपए नकद व एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने तीनों को नागौर जिले के पुलिस थाना परबतसर के सहयोग से गांव मेहगांव के जंगलों से दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में पप्पू उर्फ धर्मेंद्र सिंह (24) थाना गुरुहरसाय फिरोजपुर पंजाब, हरनेक सिंह (33) थाना मखू जिला फिरोजपुर पंजाब व खडग सिंह (23) थाना जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

The post अजमेर के रूपनगढ में पेट्रोल पंप पर लूट, तीन आरोपी अरेस्ट appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/robbery-at-petrol-pump-at-rupangarh-in-ajmer-three-accused-arrested/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज