भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का रविवार को अजमेर व नागौर दौरा

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 11 जुलाई को अमेजर व नागौर जिलों के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे नसीराबाद में अजमेर देहात की जिला कार्यकारिणी बैठक के उदघाटन सत्र व खींवसर में नागौर शहर की जिला कार्यकारिणी बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। डॉ. पूनियां खरनाल में वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।
डॉ. पूनियां 11 जुलाई को सुबह जयपुर से सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। वे किशनगढ़, नसीराबाद, बाड़ी घाटी, पादू कलां, लाम्पोलाई, रैण बाइपास, कुचेरा, मूण्डवा, खींवसर, खरनाल, नागौर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद करेंगे।
The post भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का रविवार को अजमेर व नागौर दौरा appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/bjp-state-president-satish-poonia-to-visit-ajmer-and-nagaur-on-sunday/
Comments
Post a Comment