लोकसेवा आयोग अजमेर का कनिष्ठ लेखाकार रिश्वत लेते अरेरूट

अजमेर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अजमेर में राजस्थान लोकसेवा आयोग अजमेर में कनिष्ठ लेखाकार सज्जन सिंह गुर्जर को शुक्रवार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो के जयपुर मुख्यालय में शिकायत की कि आरएएस प्रतियोगी परीक्षा-2018 के साक्षात्कार में अच्छे अंक दिलवाने और चयन करवाने की एवज में 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस पर जयपुर मुख्यालय में एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुलदीप के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाये जाने पर ब्यूरो ने जाल बिछाते हुए परिवादी को एक लाख रुपये के असली और 22 लाख रुपए के डमी नोट देकर आयोग के अजमेर में कनिष्ठ लेखाकार सज्जन सिंह गुर्जर के पास भेजा।
जैसे ही परिवादी ने गुर्जर को रुपये दिये, ब्यूरो के दल ने धावा बोल दिया और गुर्जर को पकड़कर उससे रिश्वत की राशि बरामद कर ली। सोनी ने बताया कि गुर्जर के आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।
The post लोकसेवा आयोग अजमेर का कनिष्ठ लेखाकार रिश्वत लेते अरेरूट appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/rpsc-junior-accountant-arrested-for-taking-rs-1-lakh-bribe/
Comments
Post a Comment