अजमेर में 16 साल की लडकी से दोस्ती, फोटो एडिट कर ब्लैकमेल

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के अलवर गेट थाने में रविवार को एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करके रुपए हड़पने का मामला दर्ज किया गया।
थानाधिकारी सुनीता गुर्जर ने बताया कि अजमेर की 16 वर्षीय नाबालिग से एक युवक विश्वेन्द्र सिंह ने इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती की, फिर उसकी फोटो एडिट करके उसे ब्लैकमेल करने लगा।
उन्होेंने बताया कि उसने कई किश्तों में किशोरी से साढ़े नौ लाख रूपए हड़प लिए। सुनीता गुर्जर ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने विश्वेन्द्र सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
The post अजमेर में 16 साल की लडकी से दोस्ती, फोटो एडिट कर ब्लैकमेल appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/16-year-old-girl-allegedly-blackmailed-by-friend-in-ajmer/
Comments
Post a Comment