अजमेर में सात नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले से आज सात नए पोजिटिव मरीज निकलकर सामने आए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अजमेर शहर से दो, केकड़ी से दो तथा ब्यावर से तीन मरीजों की रिपोर्ट पोजिटिव आई है।

अजमेर शहर के मोतीलाल चौक से 36 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय बालक, केकड़ी से 40 वर्षीय महिला व महिला की 22 वर्षीय पुत्री, ब्यावर के लखाना से 53 वर्षीय पुरुष, संजयनगर से 35 वर्षीय महिला, चैथ का व्यास से 75 वर्षीय पुरूष पोजिटिव मरीज के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

जेएलएन चिकित्सालय में भर्ती 30 कोरोना पोजिटिव मरीजों को आज कायड़ के आयुर्वेद भवन में स्थापित कोविड केयर सेंटर में स्थानांतरित कर दिया है। अब केवल तीन मरीजों को अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा गया है।

शेष पूरे अस्पताल को कोविड मरीजों से मुक्त करते हुए अस्पताल की सफाई, सैनिटेशन व डिस इंफेक्शन का कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है ताकि संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में आने वाले मरीजों को पूर्व की भांति सभी तरह की बीमारियों का इलाज सुलभ हो सके।

इधर, सामूहिक चिकित्सालय संघ के नियंत्रक डॉ. वीर बहादुर सिंह ने कहा कि अजमेर चिकित्सालय की रिकवरी रेट राज्य की औसत रिकवरी रेट से कहीं ज्यादा हो गई है।

अजमेर में 262 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ

The post अजमेर में सात नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-ajmer-update-seven-fresh-covid-19-cases-reported-in-ajmer-today/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे